नवगछिया- भागलपुर न्यूज biharbreakinglive क्राइम
नवगछिया शहर में घर घूसकर फायरिंग करते आर्मी जवान ने मांगी रंगदारी, शहर में बय का माहौल पढ़िऐ :
नवगछिया : नवगछिया थाना के मक्खातकिया में आर्मी के जवान ने रंगदारी की मांग करते हुए गोली चलाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित मक्खातकिया निवासी रतन कुमार के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिसमें आर्मी जवान थाना क्षेत्र के ही धोबिनिया निवासी राणा यादव व धन्ना यादव को नामजद व पांच अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। रतन कुमार ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपित हथियार से लेश होकर शुक्रवार को मेरे घर पर आए। घर के बाहर रतन को आवाज देकर बुलाया। घर से रतन की मां निकली तौ उसकी मां को गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम्हारा बेटा कहां हैं। पच्चीस हजार रूपये की रंगदारी क्यों नहीं देता है। रतन की पत्नी व मां ने कहा रतन घर पर नहीं हैं। इतने में राणा यादव ने बंदुक से मेरी मां पर गोली चला दिया। धन्ना यादव ने दूसरे बंदुक से मेरी पत्नी के ऊपर फायर किया। गोली दीवाल पर जाकर लगी। गोली फायर करते हुए गाली गलौज करते हुए वापस चला गया। घटना की जानकारी मिलते नवगछिया के अ.नि राजकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित व आसपास के लोगों से पूछताछ किया। इस कांड का अनुसंधानकर्ता सअनि अजय कुमार को बनाया हैं।
शहरी क्षेत्र में बाईक गैंग सक्रिय:
नवगछिया शहरी क्षेत्र में शाम होते दर्जन भर बाईक गैंग की टीम निकल जाती है। बाजार के स्टेशन रोड, वैशाली होटल चौक,महाराजजीचौक, माक्खातकिया टेंपू स्टैंड में देर शाम तक बाईक गैंग तेज गति में बाईक से घूमते रहते है। तेजी से शहरी क्षेत्र में बढ़ते बाईक गैंग से व्यवसायी वर्ग में भय का माहौल है। कई दुकानदारों का कहना है शाम होते दुकान के सामने मोटरसाइकिल लगाकर घूमते रहते है जिससे दुकान आ रहे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मामले को लेकर कहते है एसडीपीओ:
शहरी क्षेत्र में बढ़ते बाईक गैंग व आर्मी जवान द्वारा गोली चलाने मामले को लेकर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा है उपरोक्त आरोपित के बारे में जानकारी ली जा रही है, जल्द इन पर कारवाई की जायेगी।
Post a Comment
0 Comments