Bihar Breaking Live

नवगछिया के शक्ति योगपीठ व मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनाया गया देव दिवाली:


नवगछिया : शिव शक्ति योग पीठ लक्ष्मीपुर रोड नवगछिया में 5100 दीप जला कर देव दीपावली मनाया गया। दीप प्रज्वलन से पहले वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा पूजा अर्चना की गई इधर प्रखंड के नगरह गांव के वैंकटेश्वर मंदिर,शिवाला,विषहरी मंदिर,हरदौल बाबा मंदिर मेें ग्रामीण युवाओं द्वारा रंगोली व दीप प्रज्वलित कर भगवान कार्तिक से सुख समृद्धि की कामना की । मौके पर शरद योगी,संपूर्णानंद पांडेय,अभिनव मानस, आशीष सिंह, सुशांत सानू , अदिति,कृष्णा ठाकुर,विशाल , साकेत आदि लगे रहे 

इधर रंगरा के भवानीपुर वाली काली मैया के मंदिर में देव दिवाली पर ग्रामीण युवाओं ने 8100 दीप प्रज्वलित कर देव दिवाली मनाया है। मौके पर मंदिर अध्यक्ष पिंटू यादव उर्फ प्रशांत यादव, गोबिंद यादव,युवा नेता अमित कुमार शर्मा ,राम जी,गुड्डू झा,अरुण कुमार,अवनीश, सतीश,करण,अजीत, कन्हा जी, प्रीतम,अमर झा मैजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments