BiharBreakinglive नवगछियान्यूज क्राइम
नवगछिया प्रखंड परिसर से महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी , हत्या की आशंका:
नवगछिया : नवगछिया प्रखंड परिसर के अर्द्ध निर्मित मनरेगा भवन में सोमवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल बना रहा। शव मिलने की सूचना पर पहुंची नवगछिया थाना पुलिस ने अज्ञात महिला शव को कब्जे में ले लिया और महिला के परिजनों के बारे में देर शाम तक पुलिस छानबीन में जुटी रही।
देर शाम तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही थी। इधर घटनास्थल पर महिला की स्थिति देख हत्या प्रतीत हो रहा है , महिला के गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ है हलांकि पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्य मद्देनजर पुलिस जांच में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नही हो पायी थी।
Post a Comment
0 Comments