Bihar Breaking Live

पीरपैंती विधायक ललन पासवान ने विधानसभा में सुरक्षा की लगाई गुहार, उपमुख्यमंत्री सर्मथन में सदन में खड़े हो गये:


न्यूज डेस्क : बिहार विधान सभा की कार्यवाही के अंतिम दिन भागलपुर जिले के पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान ने विधानसभा में सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि सामने वाला काफी मजबूत आदमी हैं, वो मेरी हत्या करवा सकते हैं,मैं और पूरा परिवार भय के साये में जी रहे हैं। सदन इस मामले में संज्ञान ले और कार्रवाई करे। वहीं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने भी सदन में खड़े हो गए और कहा कि सदन संज्ञान ले। इस पर विस अध्यक्ष ने कहा कि सदन के संज्ञान में मामला आ गया है। 

जानकारी हो कि कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है।

Post a Comment

0 Comments