Bihar Breaking Live

नवगछिया के कदवा में जन्मदिन पार्टी पर शराबियों ने मचा रखा था हुड़दंग, पुलिस ने दबोचा

कुणाल कुमार की रिपोर्ट

नवगछिया : बिहार पुलिस द्वारा शराबबंदी को सफल बनाने का अथक प्रयास जारी है लेकिन फिर भी चोरी छिपे शराब पीने का सिलसिला थम नही रहा है। इस बीच नवगछिया पुलिस जिला में कदवा पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। कदवा पुलिस ने कारवाई करते छ: शराबियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कदवा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि - गिरफ्तार शराबियों खरीक थाना क्षेत्र के ढोडिया दादपुर गांव निवासी छतीश मलिक, कदवा मिलन चौक के माखन डोम, खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के तारणी डोम, बिहपुर थाना क्षेत्र के बभंगामा गांव निवासी हुलो मलिक, भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी बौकू मलिक व रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के कोशकीपुर गांव निवासी अरविंद मलिक हैं। सभी मिलन चौक समीप एक जन्मोत्सव कार्यक्रम के मौके पर शराब पीकर हंगामे कर रहे थे। जिसे गिरफ्तार कर शनिवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments