कोसी - सीमांचल इलाके का पहला आयुर्वेदिक हर्बल सेंटर का नवगछिया में उद्घाटन:
नवगछिया : सोमवार को नवगछिया - मधतपुर सिमोना हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने फीटा काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह आयुर्वेदिक हर्बल सेंटर कोसी - सीमांचल इलाके का पहला हर्बल सेंटर है,यहाँ पर तरह - तरह के हर्बल तैयार किये जायेगें, इससे इलाके के लोगों को रोजगार मिलेगा। कोरोना काल में आयुर्वेदिक हर्बल लाभकारी रहा है , कोरोना मरीजों में आयुर्वेदिक इस्तेमाल की सलाह दी है। आयुर्वेदिक आधारित इलाज के लिए हम प्रतिबद्ध है , कोविड में काढ़ा , अश्वगंधा का प्रयोग आयुर्वेदिक प्लांट लगा है इससे इलाके को लोगों के लिए संजीवनी साबित होगा।
हर्बल सेंटर के प्रोपराइटर निवासचंद्र सिंह , मनीषा कुमारी ने बताया कि इस हर्बल सेंटर में 42 तरह के औषधि से उत्पादन होगा। इसमें हल्दी पाउडर , तिरूफला , शीलाजीत, अश्वगंधा , पपया, आवंला , चीली , गजपूरणा , हनि, बनाये जायेगें। एक वर्ष में 60 उत्पादन बनेगा। इन औषधियों के पौधे यहाँ के रहेगें जिसे दवाई बना बिहार सहित अन्य राज्यों में भेजें जायेगें।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल,मनोज पांडेय,अधिवक्ता सतेन्द्र नारायण चौधरी,मुकेश राणा , अजय कुशवाहा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मैजूद थे।
Post a Comment
0 Comments