Bihar Breaking Live

नवगछिया सहित आसपास के इलाकों में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ी श्राद्धालुओ की भीड़ :


नवगछिया : सोमवार को नवगछिया सहित आसपास के इलाकों में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आस्था की उमंग देखने को मिली। सुबह से देर शाम तक श्राद्धालुओं की लंबी भीड़ गंगा घाटों पर बनी रही , इस दौरान कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लाई का प्रसाद कार्तिक भगवान को चढ़ाया। गंगा स्नान को लेकर उमड़ी श्राद्धालुओं की भीड़ व यातायात सुचारू रुप से संचालन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के नौ जगहों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जगह - जगह पर पुलिस बल तैनात दिखें। महादेवपुर घाट पर मधेपुरा , सहरसा , पूर्णिया ,खगड़िया  सहित आसपास के इलाके से आये श्राद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

नारायणपुर में भी आस्था की डूबकी:
 प्रखंड के जहाज घाट, चकरामी बलहा के गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्राद्धालुओ ने भगवान  कार्तिक की पूजा अर्चना की। इस दौरान गंगा घाटों पर सहरसा , मधेपुरा सहित आसपास इलाके के दर्जनों गांवों से पहुंचे श्राद्धालुओ ने गंगा घाटों पर मुंडन कराया। जिसको लेकर नारायणपुर बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ देखी गई। इस दौरान भवानीपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखीं। 

Post a Comment

0 Comments