Bihar Breaking Live

भागलपुर में पिता की मृत्यु के गम में पुत्री ने आग लगाकर दे दी जान:




नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) की रिपोर्ट

भागलपुर: भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में पिता की मृत्यु के गम में बेटी ने आग लगाकर जान दे दी है। बताया जाता है बरारी थाना क्षेत्र में रहने वाले सुबोध पासवान की बीते 19 नवंबर को मृत्यु हो गई थी। सोमवार को उनकी पुत्री रुपा कुमारी ने घर बंदकर आग लगा लिया। परिजनों ने आनन फानन में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ रूपा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की, मृतक रूपा की मां मीणा देवी का बयान दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments