Bihar Breaking Live

नवगछिया : किसान महासभा ने अनुमंडल परिसर में दिया धरना:

अब अपने व्यवसाय को करें प्रचार - प्रसार बढ़़ाये रोजगार सस्ते दर पर विज्ञापन यहाँ भेजें - 8340764850

नवगछिया : अखिल भारतीय किसान महासभा के आह्वान पर शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान महासभा नवगछिया इकाई द्वारा अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दिया गया । धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान महासभा सचिव विन्देश्वरी मंडल ने किया। उन्होंने धरना को संबोधित करते कहा - सरकार कृषि क्षेत्र को कॉरपोरेटिकरण करके देश में खाद्य असुरक्षा पैदा कर रही है। किसान विरोधी तीन कानून लाकर पूंजीपतियों को किसानों के फसलों की लूट की खुली छूट दे दी है। कोरोना महामारी का आड़ लेकर सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है।उन्होंने किसान विरोधी बिल वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की। 
धरनार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के समक्ष कोसी - गंगा कटाव से उबारने हेतु अपनी मांगों को रखा साथ ही मांगो की प्रतिलिपि महामहिम राष्ट्रपति तक भेजने की बात कहीं है। धरना प्रर्दशन में दो दर्जन से अधिक की संख्या में किसान मैजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments