Bihar Breaking Live

बड़ी खबर : बिहार में जल्द दौड़ेगी मेट्रो , ये खबर निकलकर आई सामने:


पटना डेस्क: इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जानकारी मिल रही है कि जल्द बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो दौड़ेगी। दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन द्वारा पटना मेट्रो की निविदा निकाली गई है। यानि उम्मीद है आने वाले वर्षों में बिहार में मेट्रो की शुरुआत हो जाएगी।

पटना मेट्रो पर तेजी से काम के लिए पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड का भी गठन हुआ है। पटना में मेट्रो के दो कॉरिडोर होंगे। कॉरिडोर 1 में दानापुर खेमनीचक और 2 में गांधी मैदान पाटलिपुत्र बस अड्डा होगा। 

जानकारी हो कि पटना मेट्रो शिलान्यास 17 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री ने किया था,पटना मेट्रो रेल का निर्माण कार्य दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन के द्वारा किया जा रहा है। 13,590 करोड़ रुपये की लागत से इसके दो खंडों का कार्य पांच वर्षो के अंदर पूर्ण हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments