Bihar Breaking Live

नवगछिया एन एच 31 पर टेपों व मोटरसाइकिल की टक्कर, एक की स्थिति नाजुक:


नवगछिया : बुधवार सुबह एन एच 31 नवगछिया के तेतरी गुदड़ी स्थान समीप तेज गति में जीरोमाइल से नवगछिया जा रही टेंपों व मोटरसाइकिल की आमने - सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाईक चालक पूर्णिया सरसी निवासी एसएसबी जवान पूजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि घायलों में रंजन कुमार , निशा देवी,सहित दो अज्ञात शामिल है। स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में उपचार के लिऐ अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया जहां गंभीर रूप से घायल एसएसबी जवान पूजन सिंह को मायागंज भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक पूजन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Post a Comment

1 Comments

  1. प्रशासन का नंबर फैल था
    मैंने 100 पुलिस का तथा 102 एम्बुलेंस को लगाया ,पर वो लगा नहीं

    ReplyDelete