Bihar Breaking Live

नवगछिया एन एच 31 पर शराब लदी कार पलटी,चालक फरार:

नवगछिया : नवगछिया एन एच 31 के खरीक थाना क्षेत्र में शराब लदी कार गुरुवार सुबह पलट गई। विदेशी शराब लदी कार नवगछिया से खगड़िया की तरफ जा रही थी, खरीक चौक समीप पुलिस देख भागने लगी इस क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके से कार चालक भागने में कामयाब रहा । स्थानीय पुलिस ने कार से 224 लीटर विदेशी शराब को बरामद कर लिया है। कार का नंबर BR11J6866 है। पुलिस शराब डिलेवरी के बारे जानकारी लेने में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments