Bihar Breaking Live

घर में आग लगने से नकदी सहित 50 हजार रूपये का समान जलकर राख:

नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के सधुआ निवासी जमीला खातुन के घर में आग लगने से 50 हजार रूपये का समान जलकर राख हो गया। रविवार चार बजे सुबह घर में आग लगी। अपने व बच्चों को लेकर घर से किसी तरह वो निकल पाई। आग लगने से बकरी जलकर मर गई। पांच हजार रूपया नकद, कपड़ा, अनाज, चौकी, टेबल, कुर्सी सहित पचास हजार रूपये का समान जल गया। इस संबंध में परिजनों ने रंगरा चौक अंचल के सीओ को सूचना दिया हैं।

Post a Comment

0 Comments