नवगछिया में लूट की घटना को अंजाम दे भाग रहा अपराधी ,भीड़ ने दबोचा:
नवगछिया : एन एच 31 नवगछिया की सड़कों पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को हथियार के साथ भीड़ ने दबोच लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। दरअसल सोमवार सुबह रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली के पास हथियार के साथ बाईक सवार दो अपराधी ने सब्जी लदे बेगूसराय निवासी गणेश यादव को हथियार दिखाते 24000 लूट की घटना को अंजाम दिया और उसके बाद बाईक सवार तेज गति में नवगछिया जीरोमाइल के रास्ते भागलपुर जा रहा था इस बीच पंजाब नेशनल बैंक तेतरी के पास बाईक सवार अपराधियों का एक्सीडेंट हो गया।
एक्सीडेंट की सूचना पर स्थानीय लोगों मदद के लिए आगे बढ़े ही थे कि उपरोक्त अपराधी ने हथियार निकालकर फायरिंग करने का प्रयास करने लगा जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी , मौके पर पहुंची पुलिस ने बाईक सवार दो अपराधी मधेपुरा पुरेणी निवासी फतेह आलम व दूसरा भागलपुर निवासी मो.हेरू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से दो पिस्टल सात जिंदा कारतूस व 5400 नगद , दो मुबाईल बरामद कर लिया है। स्थानीय लोगों ने लूट ,छिनतई की घटना में शातिर अपराधियों की जमकर पिटाई की जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार के लिऐ अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया जहां उपचार के बाद दोपहर तक जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी।
एन एच 31 पर लूट / छिनतई की घटना बढ़ी:
नवगछिया में इन दिनों लूट /छिनतई/रंगदारी की घटना बढ़ गई है। एन एच 31 पर हथियार के नोंक पर लगातार लूट की वारदात हो रही है। बीते सात दिनों में पुलिस जिला नवगछिया में करीब एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज किये गये है। नवगछिया थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्रों में बेखौफ अपराधी हथियार के बल रंगदारी मांग रहा है, बढ़ते बाईक गैंग से शहरी क्षेत्र के व्यवसायी वर्ग में भय का माहौल बना हुआ है।
Post a Comment
0 Comments