Bihar Breaking Live

युवक को गोली मारने मामले में प्राथमिकी दर्ज:

नवगछिया : बाबा विशुराउत पुल के रेलवे ओवर ब्रिज नवगछिया थाना क्षेत्र में छिनतई के इरादे से रविवार को खरीक दादपुर निवासी छोटू यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी इस मामले में सोमवार को अज्ञात चार अपराधियों के खिलाफ नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है । इधर घटना को लेकर रविवार देर शाम एसडीपीओ दिलीप कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया,उन्होंने नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास को गश्ती तेज करने के निर्देश दिया है साथ ही उन्होंने कहा है मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है अज्ञात अपराधियों के बारे में जानकारी ली जा रही है, जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments