देशी कट्टा व गोली के साथ युवक गिरफ्तार:
नवगछिया :वर्चस्व कायम करने को लेकर नदी थाना क्षेत्र के सिहकुंड में 29 जुलाई को गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में फरार चल रहे युवक सुजीत कुमार को गुरूवार देर रात नदी थाना की पुलिस ने कारवाई करते एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। नदी थानाध्यक्ष मकुल अहमद ने बताया युवक बीते दिनों गोली मारकर सिहकुंड निवासी सुजीत कुमार को घायल कर दिया इस मामले में अभियुक्त था , गुप्त सूचना पर घर से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
Post a Comment
0 Comments