Bihar Breaking Live

रेलवे की जमीन कब्जे में हुई कृष्ण भारती की हत्या , प्राथमिकी दर्ज:

नवगछिया : सोमवार शाम रंगरा थाना क्षेत्र में रेलवे जमीन कब्जे को लेकर सधुवा निवासी कृष्ण कुमार भारती की घर घूसकर हत्या कर दी गई। हत्या को लेकर परिजनों से पूछताछ के लिऐ देर रात एसडीपीओ दिलीप कुमार पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर मैजूद परिजनों का बयान लिया। मंगलवार सुबह मृत कृष्ण कुमार भारती उर्फ मतवाला के परिजनों ने शव को रंगरा चौक समीप रखकर एन एच 31 को जाम किया,पुलिस द्वारा परिजनों को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया जिसके बाद परिजन शव पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए ,शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया जहाँ गोली शव के शरीर में फंसे होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए मायागंज भेज दिया गया। 
हत्या को लेकर मृतक के पुत्र दवेन्द्र कुमार के बयान पर रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें सरोज यादव, महाराणा यादव, जय जय राम यादव सहित चार अज्ञात के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना को लेकर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया रेलवे जमीन कब्जे को लेकर हत्या हुई है,बीते वर्ष रेलवे जमीन कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में समाजिक समझौता हुआ था, मृतक के परिजनों का कहना है सनोज यादव जमीन खाली करने का दवाब बना रहा था इसी क्रम में सनोज यादव अपने साथियों के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया है। परिजनों द्वारा सुरक्षा की मांग की गई थी जहाँ एक पुलिस पदाधिकारी व चार पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, घटना के महज कुछ दूरी पर पांच पुलिस बल पूर्व से तैनात है। मामले में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

0 Comments