Bihar Breaking Live

वाणिज्य परिषद द्वारा पुलिस और जनता के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित:

नवगछिया: बुधवार को नवगछिया शहरी क्षेत्र के बाल भारती में वाणिज्य परिषद द्वारा पुलिस और जनता के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवगछिया एसपी स्वपन्ना जी मेश्राम , एसडीपीओ दिलीप कुमार ,थानाध्यक्ष अमर विश्वास सहित शहरी क्षेत्र के सैकड़ों व्यवसायी वर्ग व गणमान्य जन मैजूद रहे। संवाद कार्यक्रम की शुरुआत में वाणिज्य परिषद द्वारा पुष्प गुच्छ देकर नवगछिया एसपी , एसडीपीओ व थानाध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल भारती प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ ने किया। संवाद कार्यक्रम में नवगछिया शहरी क्षेत्र की मूल समस्या से एसपी नवगछिया को अवगत कराया गया।  इस दौरान शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या,बाजार में बढ़ते बाईक गैंग,अपराधी प्रवृति द्वारा हाल के दिनों गोलीबारी की घटना ,अवैध लॉटरी व शराब बिक्री के बारे में वाणिज्य वर्ग व उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा इन मुद्दों को रखी गई । कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष शिव पंसारी ने दिनभर बाजार में लग रहे जाम की समस्या को प्रमुखता से रखा उन्होंने एसपी नवगछिया से बड़ी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कहीं ,जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बाजार की स्थिति को अवगत कराते कहा बाजार में पुलिसिंग व्यवस्था की कमी है अपराधियों के बीच पुलिस का भय खत्म हो गया है। दिनभर जाम की समस्या से शहरी क्षेत्र कराह रहा होता है लेकिन नवगछिया स्टेशन से माक्खातकिया तक में कहीं भी पुलिस नजर नहीं आती है। बाजार में दस से पंद्रह वर्ष के बच्चे टोटों रिक्शा से घूमाते रहते है जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। टेंपू स्टैंड पूर्व के दिनों में एक्सेंज ऑफिस माक्खातकिया के पास निर्धारित हुआ था लेकिन अब बाजार में टेंपू स्टैंड बन गया है । चुनाव खत्म होते शहरी क्षेत्र में गोलीबारी की घटना लगातार हुई है लेकिन अब तक अपराधी पुलिस के पकड़ में नही आया है। बाजार में बाईक गैंग सक्रिय है शाम होते तेज गति में बाईक चलाते रहता है लेकिन किसी चौक पर पुलिस नही दिखाई देती है। रात्रि में पुलिस गश्ती दल के पदाधिकारी गाड़ी से नीचे नही उतरते है , ठंड आते बाजार में चोरी की घटना में बढ़ोतरी हुई है , हाल के दिनों में गौशाला कार्यालय में चोरी की घटना हुई ,बीते पंद्रह दिन में बाजार में चोरी की घटना में इजाफा हुआ है,कई चोरी के मामले अपराधी प्रवृति के भय से दर्ज नही हो पाता है। बाजार के हड़िया पट्टी, माक्खातकिया चौक सहित कई जगहों पर धरल्ले से अवैध लॉटरी बिक रहा जिसके कारण आये दिन हत्या की घटना घटित होती रहती है , माक्खातकिया चौक से नावादा चौक तक देशी व विदेशी शराब नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है लेकिन अब तक इन पर कोई कारवाई नही हो पायी है। कार्यक्रम में राजेश कानोडिया ने बाजार की स्थिति को रखते कहा 
पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों का व्यवहार ठीक नही है,शहर में पुलिस नाका है लेकिन बदहाल स्थिति में है।
संवाद कार्यक्रम में नवगछिया एसपी ने संबोधित किये वाणिज्य व गणमान्य लोगों की बातों को बारिकी से सुना और उन्होंने कहा शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या सहित अपराधिक घटनाओं के बारे जानकारी ली गई है पुलिस इन बिन्दूओं पर बारिकी से काम करेगी। अपराध पर अकुंश लगाने में विफल हो रहे पुलिस पदाधिकारी पर कारवाई की जायेगी। वही उपस्थित  अजय कुमार रुंगटा, जगदीश प्रसाद  मवंडिया ,शिवकुमार पंसारी ,डॉ बीएल चौधरी,दयाराम चौधरी ,प्रवीण भगत
जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मुरारीलाल चिरानिया, राम प्रकाश रुंगटा,इकराम सोनी, बाल भारती के प्राचार्य मुरारी लाल पंसारी,बाल भारती इंग्लिश मीडियम के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी पी सिंह,दिलीप मुनका , विनोद केजरीवाल आदि मैजूद रहे। लोगों ने पुलिस के व्यवहार, गश्त सुधारने की मांग की।कार्यक्रम में कई लोगों ने पुलिस के साथ अपने अनुभव साझा किये गये।

Post a Comment

0 Comments