बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल ट्रक चालक को किया अगवा:
नवगछिया: भवानीपुर ओपीक्षेत्र में एनएच 31 पर खगड़िया से भागलपुर जा रही ट्रक को स्कार्पियो सवार हथियार से लैस चार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक करके रोककर बांका जिला के भगवानपुर वासी चालक नित्यानंद पासवान को अगवा किया। उपचालक बचा। अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज। बताया जाता है की चालक के पास करीब सत्तर हजार नकद था। यह घटना शुक्रवार को रात्रि करीब सवा आठ बजे हुआ है। प्राथमिकी ट्रक के उपचालक बांका जिला के रजौन थाना के गोपालपुर निवासी संतोष कुमार द्वारा अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि खगड़िया जिला के फूलतोड़ा डिपो पर ट्रक से गिट्टी उतारा गया था।
ट्रक संख्या बीआर 10जीबी 2555 गिट्टी उतारने के बाद वह भागलपुर की ओर चला। खगड़िया जिला में एक होटल पर चालक नित्यानंद पासवान ने खाना भी खाया।उसके बाद चालक भागलपुर के लिये चला। ट्रक को ओवरटेक करके भगवान पेट्रोल से पश्चिम करीब एक किमी पर रोका गया। उपचालक संतोष ने बताया कि स्कार्पियो में पाँच व्यक्ति सवार थे।उससे चार बदमाश नीचे उतरा।उसके पास छोटा हथियार था। चालक से मारपीट करके उसे अपने साथ ले गया। बदमाशों ने उपचालक को भी अपने साथ ले जाने का प्रयास किया लेकिन उसने भागकर जान बचाया। संतोष ने बताया कि चालक के मोबाइल पर कई नंबर से कॉल भी आया था।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दिया है।ट्रक चालक भागलपुर जीरोमाइल गोपालपुर निवासी किशोर कुमार है।उसने भी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दिया। प्राथमिकी दर्ज होने पर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
Post a Comment
0 Comments