Bihar Breaking Live

नवगछिया बाजार में शिक्षक के झोले से दो लाख उड़ाये:

नवगछिया : शहरी क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का हौंसला बुलंद है , बुधवार को व्यवसायी वर्ग से पुलिस संवाद कार्यक्रम में एसपी के सामने व्यवसायी वर्ग ने जमकर बखिया उधेड़ी थी ठीक उसके अगले दिन गुरूवार को बाजार के दुर्गा मंदिर चौक के बाटा दुकान समीप अपराधियों ने शिक्षक मो.अशद के झोले से दो लाख उड़ा लिये। पीड़ित शिक्षक बाजार में चिल्ला -  चिल्ला कर मदद मांग रहे थे लेकिन शहर के किसी चौक पर उस वक्त कहीं भी पुलिस मौजूद नही दिखीं। रोते - बिलखते शिक्षक को देख व्यवसायी वर्ग द्वारा स्थानीय थाना का नंबर दिया गया ,जिसके बाद घटना के करीब बीस मिनट बाद स्थानीय थानाध्यक्ष अमर विश्वास दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आस-पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा। पीड़ित शिक्षक मो. अशद कजरौली थाना के सिमरिया का निवासी है , वर्तमान में मध्य विद्यालय बनिया में कार्यरत है। उन्होंने पुलिस को बताया दो लाख रूपया स्टेट बैंक से घर बनवाने के लिऐ निकाला था,दुर्गा मंदिर चौक समीप दुकान ने खरीददारी करने गये , झोला में दो लाख रूपया , पासबुक व अन्य कागजात थे। बाईक में लटके झोला लेकर चोर तेजी से चलते बने। इस दौड़ान आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा में दो चोर भागता दिखाई दिया, दोनों चोर की उम्र कम के दिख रहे है। पीड़ित शिक्षक ने इस बाबत स्थानीय थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Post a Comment

0 Comments