Bihar Breaking Live

शौचालय को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की ईट और राड से मारकर आंख की रोशनी छीनी:

भागलपुर के इसाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा में शौचालय को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की ईट और राड से मारकर आंख की रोशनी छीन ली, घटना के बाबत बताया जा रहा है कि बरहपुरा निवासी मोहम्मद शानू आज सुबह अपने पिता के द्वारा बनाए गए शौचालय में शौच करने गया था, इसी दौरान बड़े भाई मोहम्मद शमशेर ने इसका विरोध करते हुए शौचालय से निकलते ही  अपने दो बेटों की मदद से सानू के साथ मारपीट करने लगा।
 मारपीट के दौरान राड और ईट से जमकर पिटाई कर दी, इसी दौरान सानू को बचाने पहुंचे उसके छोटे भाई मोहम्मद इकबाल को भी शमशेर और उसके पुत्रों के द्वारा मारा पीटा गया, वहीं गंभीर रूप से घायल मोहम्मद शानू को घर वालों ने इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद शानू के दाहिने आंख की रोशनी मारपीट के दौरान जाने की बात करते हुए सानू को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है, वहीं घायल मोहम्मद शानू ने बताया कि आज सुबह जाने के दौरान उसके बड़े भाई ने बिजली के राड से उस पर हमला कर दिया जिससे उसके आंख की रोशनी चली गई है, उसका भाई भागलपुर नगर निगम में बिजली कर्मचारी है...

Post a Comment

0 Comments