शाहनवाज हुसैन के जन्मदिन के मौके पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:
नवगछिया: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन के जन्मदिन के मौके पर नवगछिया में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवगछिया बाजार में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें करीब पचास से अधिक मरीजों का जांच और उन्हें दवा मुहैया कराया गया। इस दौरान जिला मंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा देवी, भाजयुमो के संदीप गुप्ता, अनीस यादव, पुजा देवी, कमल जी, शुभम यादव सहयोग कर रहे थे। वहीं भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष विनोद मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर जिला मंत्री अजीत पटेल, गोपालपुर मंडल महामंत्री चंदन भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। रंगरा भीमदास टोला में जरूरतमंदों के बीच कंबल और मिठाई का वितरण किया गया।
Post a Comment
0 Comments