Bihar Breaking Live

एडीएम साहब पहुंचे नवगछिया ,अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण:


नवगछिया : बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे एडीएम राजेश झा राजा नवगछिया पहुंचे। नवगछिया पहुंच रंगरा अंचल कार्यालय का उन्होंने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय रंगरा की स्थिति देख कार्यालय कर्मी को फटकार लगाया है। उन्होंने लंबित पड़े भूमि विवाद मामलों का जल्द निष्पादन करने तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने रंगरा अंचलाधिकारी से अचंल कार्यालय रंगरा में ठंडे बस्ते में पड़े भूमि विवाद से संबंधित मामले को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट कार्ड देने को कहा है। एडीएम ने रंगरा सीओ से कहा भूमि विवाद संबंधित मामले को स्थानीय थानाध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक शनिवार भूमि विवाद के लिए समय सुनिश्चित कर इसपें कार्य करें।

Post a Comment

0 Comments