ब्रेकिंग नवगछिया : पकरा में दो पक्षों मे भीषण गोलीबारी:
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव में देर रात दो पक्षों में भीषण गोलीबारी होने से दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। गोली की तड़तड़ाहट से सड़क पर दोनों ओर से गुजरने वाली गाड़ियां थोड़ी देर के लिए रुक सी गई। गोली की आवाज सुनकर लोगों में भय का माहौल हो गया । गोलीबारी की सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को फोन पर दी। मौके पर नवगछिया पुलिस पहुंची लेकिन कोई अपराधी पकड़ में नहीं आया । नवगछिया थानाध्यक्ष ने बताया कि किन लोगों के बीच गोलीबारी हुई। इसकी जांच की जा रही है।
Post a Comment
0 Comments