Bihar Breaking Live

नवगछिया के नये थानाध्यक्ष ने संभाला पदभार:


नवगछिया :  नवगछिया के नये थानाध्यक्ष के रूप शैलेश कुमार ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता होगी। बाजार मे बढ़ते बाईक गैंग पर पुलिस कारवाई करेगी। बीते दिनों शहरी क्षेत्रों में घटित हुए अपराधिक घटनाओं में शामिल उपरोक्त अपराधियों पर कारवाई होगी।जरूरतमंदों व पीड़ितों को उनका वाजिब न्याय मिले उनका प्रयास रहेगा। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद वे क्षेत्र भ्रमण को निकल गये। उन्होंने बताया कि पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। शहरी क्षेत्र में बढ़ते चोरी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पैदल गश्त करेगी। विदित हो कि तत्कालीन थानाध्यक्ष अमर विश्वास को एसपी ने कर्तव्य में लापरवाही में बरतने के कारण बुधवार को हटा दिया था। उनकी जगह शैलेश कुमार को नवगछिया थानाध्यक्ष बनाया गया है।।

Post a Comment

0 Comments