Bihar Breaking Live

मुंगेर के कोरोना संक्रमित मरीज की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत:


मुंगेर जिला निवासी 56 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि मुंगेर के रहने वाले 56 वर्षीय कोरोना मरीज को गंभीरावस्था में मायागंज अस्पताल के आईसीयू में सोमवार को भर्ती कराया गया था। मरीज का डॉ. हेमशंकर शर्मा की यूनिट में इलाज चल रहा था। मरीज को सांस लेने की दिक्कत के साथ-साथ उसका ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल लगातार कम हो रहा था। मंगलवार को दोपहर बाद सवा तीन बजे इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गयी। मौत के बाद लाश को कोविड पॉलीपैक में सील करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

लगातार तीसरे दिन आदमपुर में कोरोना संक्रमित मिला

मंगलवार को जिले में कोरोना के दस नये संक्रमित पाये गये, जबकि 19 कोरोना के मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गये। नये कोरोना मरीजों में शहरी क्षेत्र आदमपुर में एक संक्रमित मिला, बाकी कोरोना पॉजिटिव ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9102 पर पहुंच गया। इनमें से 8862 कोरोना संक्रमित अब तक ठीक हो चुके हैं तो 74 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 166 पर आ गयी है।

Post a Comment

0 Comments