Bihar Breaking Live

हथियार के नोंक पर मिठाई दुकानदार से दस लाख की लूट :

नवगछिया : बेखौफ अपराधी लगातार संगीन अपराध को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस अपराध पर अकुंश लगाने का दावा कर रही है। नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर ओपी क्षेत्र में हथियार बंद बदमाशों ने मिठाई दुकानदार के घर शनिवार देर रात दस लाख लूट की घटना को अंजाम दिया है। हथियार बंद अपराधियों ने मिठाई दुकानदार मदन साह के घर छत के रास्ते घूसकर हथियार के नोंक पर दस लाख लूट लिया , पैसा देने के विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार के बट से मिठाई दुकानदार को मारकर जख्मी कर दिया।घटना की जानकारी पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की। इधर हथियार के बल लूट की सूचना पर एसडीपीओ दिलीप कुमार घटनास्थल पर रविवार दोपहर दल बल के साथ पहुंचे। दस लाख लूट की घटना से व्यवसायी वर्ग ने बाजार को बंद रखा,हालांकि आवश्यक सेवा की दुकानें खुली रही। देर दोपहर एसडीपीओ द्वारा सुरक्षा के आश्वासन पर बाजार के व्यवसायी ने दुकान को खोला। पीड़ित व्यवसायी मदन साह ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में पीड़ित व्यवसायी ने कहा है हथियार बंद अज्ञात अपराधियों ने दस लाख नगद लूट लिया और उन्हे हथियार के बट मारकर जख्मी कर दिया। मामले की प्राथमिकी की पुष्टि भवानीपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने की है।


*मामले को लेकर कहते है एसडीपीओ:*

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा मामले में दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना से संबंधित हर बातों पर पुलिस बारिकी से जांच कर रही है। अपराधियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।

Post a Comment

0 Comments