Bihar Breaking Live

मदरौनी चौक समीप होटल व दुकान से चोरी:

संवाददाता : विहान सिंह राजपूत के साथ ग्राउंड रिपोर्ट अनंत कुमार


नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी में रविवार देर रात चोरी की घटना सामने आयी है। चोरों ने मदरौनी चौक समीप अनंत सिंह के होटल व रंजीत साह के दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकानदारों ने रंगरा थाना में मामले को लेकर आवेदन दिया है। मामले को लेकर रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां ने बताया चोरी की घटना की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है, मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द चोर की गिरफ्तारी होगी।

Post a Comment

0 Comments