Bihar Breaking Live

भागलपुर: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन तिलकामांझी चौक पर किया गया

तिलकामांझी चौक पर तिलकामांझी नगर मंडल द्वारा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन तिलका मांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्ष पंकज सिंह ने मुख्य रूप से कहा कि बंगाल में जिस रूप से तानाशाही सरकार चल रही है सब लोग जानते हैं और जिस रूप से बंगाल में भाजपा एवं संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पर जानलेवा हमला किया गया उससे प्रतीत होता है कि बंगाल में लोकतंत्र समाप्त हो गया है
 वहां तालिबानी सरकार चल रही है ऐसा प्रतीत होता है इसे देखते हुए भागलपुर भाजपा एवं संघ से जुड़े सभी कार्यकर्ता महामहिम से मांग करते हैं कि अभिलंब ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस अवसर पर भाजपा नेत्री प्रीति शेखर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, जिला मंत्री प्रणब दास, तिलका मांझी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन ठाकुर, तिलका मांझी मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, अनीता सिन्हा, प्रतिमा देवी, अनुज कुमार झा, आशुतोष कुमार ढिल्लू, राजेश टंडन, विवेकानंद प्रसाद, शशांक घोष, सोमनाथ शर्मा, रोहित कुमार, चंदन यादव दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments