Bihar Breaking Live

भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई:

नवगछिया: भीमराव आंबेडकर की याद में उनकी पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई जाती है। नवगछिया में अभाविप नवगछिया इकाई के द्वारा शहरी क्षेत्र मे पुण्यतिथि मनाई गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने अभाविप नवगछिया उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनके जीवनी के ऊपर प्रकाश डाला । मौके पर राहुल राजपाल, पंकज कुमार, रवि, बालकृष्ण, पीयूष आदि मैजूद रहे। इधर भाजपा कार्यालय नवगछिया में भीमराव आंबेडकर के 65वीं पुण्यतिथि पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रो भोला कुमर,सत्य प्रकाश झा ,अरविन्द चौधरी,अजय सिंह कुशवाहा ,मुकेश राणा, शंभू ठाकुर जी, प्रमोद मंडल राजेश पासवान,बबलू चौधरी, मनोज मंडल जी, पंकज शर्मा , रंजीत झा चंदन भगत,अजित पटेल जी, सुबोध कुमार जी, सन्नी कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों को समाज के बीच ले जाने का संकल्प लिया ।

Post a Comment

0 Comments