Bihar Breaking Live

संजो देवी हत्याकांड में अवैध संबंध की चर्चा, एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा:

नवगछिया से नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत ) की रिपोर्ट
नवगछिया: नवगछिया के राजेंद्र कोलोनी विशाय टोला निवासी सुनीता उर्फ संजो देवी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है, मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में संजो देवी के मुबाईल को बरामद किया है, मुबाईल बातचीत के आधार पर एक युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर नवगछिया एसपी ने गुरूवार को प्रखंड कार्यालय स्थित अर्ध निर्मित मनरेगा भवन घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी स्वपन्ना जी मेश्राम ने घटनास्थल का बारिकी से जांच किया है। प्रखंड परिसर में संजो देवी शव की सूचना देने वाले पशु चिकित्सक व ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान से पूछताछ किया। इधर नवगछिया पुलिस की विशेष टीम द्वारा  मृतका के मुबाईल के आधार भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
संजो देवी की हत्या में अवैध संबंध की चर्चा:

सोमवार दोपहर प्रखंड कार्यालय में संजो देवी का शव मिलने के बाद शव की शिनाख्त मंगलवार को राजेंद्र कोलोनी की संजो देवी के रूप में हुई , मृतका के देवर राम कृष्ण पासवान का कहना है संजो देवी का नाजायज संबंध था ,करीब ढ़ेर वर्ष से सिंटू के संपर्क में थी, वह अक्सर फोन किया करता था। मृतका के बेटी कहती है रविवार को स्टेशन रोड निवासी रोमन से पैसे लेने निकली थी। पुलिस मामले को लेकर बारिकी से जांच में जुटी हुई है। 

मृतका के पुत्री से युवक घंटों करता था बात:

 संजो देवी हत्या की गुत्थी धीरे धीरे सुलझती नजर आ रही है, मामले के छानबीन में बरारी थाना क्षेत्र के एक युवक को हिरासत में लिया है , युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।शुरुआती पूछताछ में जानकारी है कि युवक मृतका के बेटी से घंटों बात करता था, हत्या में युवक की संलिप्तता की चर्चा है।
मामले को लेकर कहती है एसपी

घटनास्थल का बारिकी से जांच करने के बाद नवगछिया एसपी ने बात करते कहा संजो देवी की गला दबाकर हत्या हुई है। मामले का जल्द खुलासा होगा,हत्या में मृतका का मुबाईल मिला है जिसके आधार पर एक युवक से पूछताछ की जा रही है। चौबीस घंटे के अंदर मामले का खुलासा करने मे पुलिस जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments