सनकी आशिक आकाश और सिन्टू ने थी संजो देवी की हत्या,आकाश गिरफ्तार:
नवगछिया : थाना क्षेत्र के राजेंद्र कोलोनी विशाय टोला निवासी संजो उर्फ सुनीता देवी हत्याकांड का नवगछिया पुलिस ने खुलासा किया है। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते बताया मृतका के परिजनों से पूछताछ में कुछ युवकों का नाम सामने आया जो उनके घर आया करता था । इसी क्रम में नवगछिया पुलिस की विशेष टीम द्वारा भागलपुर मायागंज निवासी छोटेलाल पासवान के पुत्र आकाश कुमार से पूछताछ किया गया , आकाश के घर से मृतका का मुबाईल बरामद किया गया ,पूछताछ में आकाश ने हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है। हत्या में अवैध संबंध की बात सामने आई है। मामले में फरार में सिन्टू पासवान की गिरफ्तारी के लिऐ छापेमारी की जा रही है।
आकाश का मृतका के पुत्री से प्रेम - प्रसंग:
संजो देवी हत्याकांड में पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि हत्या में संलिप्त आकाश मृतका के पुत्री नंदनी से प्यार करता है, इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग करीब छ: माह से है। पुलिस के पुछताछ में आकाश ने बताया नंदनी के भाई शिवम का बीते दिनों मायागंज में उपचार चल रहा था , आकाश मायागंज से नवगछिया निजी ओटो चलाता था। मृतका के पुत्र शिवम के उपचार के क्रम में दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गया और आकाश राजेंद्र कोलोनी स्थित मृतका के आवास पर अक्सर आया जाया करता था। इस बीच दोनों में प्यार हो गया। हत्या से ठीक पहले आकाश मृतका के घर पर रुका था, हाल के दिनों में नंदनी की शादी की चर्चा होने लगी थी जिससे आकाश अक्सर गुस्सा में बात किया करता था। नंदनी को खोने के डर से सिन्टू पासवान से मिलकर संजो देवी की हत्या की साजिश रची गई थी।
हत्या में अवैध संबंध का बात आया सामने:
संजो देवी की हत्या में सिन्टू पासवान की मुख्य संलिप्तता रही है, सिन्टू मृतका संजो देवी के साथ करीब ढ़ेर वर्ष से अवैध संबंध में था। पुलिस के पूछताछ में जानकारी निकलकर सामने आई कि हाल ही के दिनों में सिन्टू शादी किया है,शादी के बाद सिन्टू पासवान संजो देवी से दूरी रखता था। संजो देवी सिन्टू से शादी के लिऐ दबिश बना रही थी। इसी क्रम में सिन्टू ने आकाश से मिलकर संजो देवी की हत्या की साजिश रची और रविवार रात सिन्टू ने पैसा देने की बात कहकर प्रखंड कार्यालय परिसर बुलाया जहाँ गला दबाकर संजो देवी की हत्या कर दी गई।
Post a Comment
0 Comments