Bihar Breaking Live

मिशन साहसी की शुरुआत आत्मरक्षा का गुर सीखेगी छात्राऐं:

नवगछिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया द्वारा मिशन साहसी को लेकर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। मिशन साहसी कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने कहा - मिशन साहसी 2020 की शुरुआत सात दिसंबर से सोलह दिसंबर तक सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया में होगा। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। दस दिवसीय इस खास कार्यक्रम में कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करते अनुमंडल क्षेत्र की पचास की संख्या में छात्राऐं भाग लेने जा रही है। मिशन साहसी से सेल्फ डिफेंस बनाने का लक्ष्य है। प्रशिक्षण जिला ताइक्वांडो संध के संयुक्त सचिव सह अन्तराष्टीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर एवं ब्लैक बेल्ट मोनी कुमारी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला सशक्तिकरण से हम विकसित राष्ट्र का सपना पूरा कर सकते हैं। मौके पर कोमल राज , मुस्कान जास्मिन एवं अनुप्रिया मैजूद थीं।

Post a Comment

0 Comments