Bihar Breaking Live

राजेन्द्र कॉलोनी में चोर आठ मोटर चुराये:

नवगछिया: नवगछिया थाना के राजेन्द्र कॉलोनी वार्ड छ: में नीरज जयसवाल के मकान में रखा आठ मोटर पंप अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी है।इस संबंध में पीड़ित प्रशांत कुमार ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराया है।चोरी की जानकारी सुबह होने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमर विश्वास,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव,पार्षद प्रतिनिषि मनीष सिंह सहित आसपास के लोगो की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। प्रशांत ने बताया कि चोरों ने दरबाजे पर लगा ताला खोलकर चोरी कर लिया है। घटनास्थल पर मौजूद सभी लोग इस बात को लेकर आश्चर्य चकित है कि ताला खोलकर आठ आठ मोटर की चोरी कैसे कर ली गयी। चोर बिना गाड़ी अथवा ठेला का इसे कैसे ले जा सकते ही। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच कर सही जानकारी ली जा रही है।

वही बाजार में चोरी का प्रयास कर रहे चोरो को हवलदार मोती चंद महतो ने  सोमवार के देर रात खदेड़ा जिससे बाजार में चोरी होने से बची।

Post a Comment

0 Comments