Bihar Breaking Live

गजाधर भगत महाविद्यालय में एनसीसी द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा दिवस:

नवगछिया: नवगछिया के जीबी कॉलेज में एनसीसी आफिसर्स फिरोज अहमद के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा दिवस मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 1 दिसम्बर से शुरू हुआ हैं और 15 दिसम्बर तक चलेगा। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज गुरुवार को गजाधर भगत महाविद्यालय के गजाधर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ प्रोफेसर शिवशंकर मंडल ने बताया कि एनसीसी के कॉलेज के छात्रों द्वारा महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं इस कार्य को सराहनीय बताया है। वहीं मौके पर सिनियर अंडर आफिसर्स राजेश कुमार, सिनियर आफिसर्स सुमन कुमार, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया, सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments