Bihar Breaking Live

नवगछिया शहरी क्षेत्र में घर घूसकर महिला से मारपीट की घटना:

नवगछिया : थाना क्षेत्र के नयाटोला में घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामाधार चौरसिया की पत्नी पार्वती देवी ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। पार्वती देवी ने बताया कि पड़ोसी किशोर चौरसिया, बबीता देवी, जय नारायण चौरसिया, जय नारायण चौरसिया की पत्नी, जितेंद्र चौरसिया, सोनू चौरसिया, मोनू चौरसिया घर घुसकर मुझे मेेरे पति, मेरी बहू सुनीता देवी, पोती चांदनी कुमारी, हीना कुमारी, कोमल कुमारी एवं रानी देवी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी आरोपित घर घुसकर सभी के साथ मारपीट कर रह रहे थे, पति बचाने आए तो उसके साथ भी मारपीट किया। मेरे पति के सर पर थ्रीनट के बट से मारकर जख्मी कर दिया। बक्सा से कपड़ा एवं सोने का दो कान का बाली, 10 भर चांदी की सिकड़ी ले लिया। उपरोक्त लोगों द्वारा केस करने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दिया । गंभीर रूप से घायलों को देर शाम अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में उपचार किया गया।

Post a Comment

0 Comments