नवगछिया में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने ओटीपी का किया बहिष्कार:
नवगछिया: आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने रंगरा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को धरना दिया । आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की अध्यक्ष पार्वती कुमारी के नेतृत्व में सुबह से देर दोपहर तक सेविका महिलाओं ने सरकार के कार्य शैली प्रति नाराजगी जताते विरोध में नारे लगाये। सेविका संघ महिलाओं का कहना है डीबीटी कार्य करने में सक्ष्म है लेकिन ओटीपी का विरोध करते है। सरकार डीबीटी द्वारा के द्वारा लाभार्थी को पोषाहार वितरण करें क्योंकि सभी सेविका इतनी पढ़ी-लिखीं नही है कि वह ओटीपी पर कार्य कर सकें , परिवार के सदस्यों के मदद से डीबीटी कार्य पूरा किया गया है लेकिन ओटीपी के साथ कार्य करने सेविका सहायिका सक्ष्म नही है। सरकार द्वारा जो फोन मिला है अधिकांश मुबाईल में खराबी आ रही है। विभागीय मदद नही मिलने से सेविका सहायिकाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है । सेविका सहायिकाओं द्वारा धरना प्रदर्शन करते दोपहर तक विभागीय पदाधिकारी तक मांग को रखा है।
Post a Comment
0 Comments