Bihar Breaking Live

मध निषेध दिवस पर पुलिसकर्मियों ने शराब नही पीने की ली शपथ:

नवगछिया : सरकार द्वारा जारी निर्देश के आलोक में सोमवार को पुलिस जिला नवगछिया में पुलिसकर्मियों ने आजीवन शराब नही पीने की शपथ ली। सोमवार सुबह ग्यारह बजे एसपी  कार्यालय परिसर में एसपी नवगछिया स्वपन्ना जी मेश्राम ने कार्यालय व सुरक्षा मे लगे उस वक्त मैजूद पुलिसकर्मियों को शराब नही पीने की और शराबबंदी को शत प्रतिशत लागू करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने सम्बन्धित शपथ दिलाई। सभी पुलिस कर्मी अपने हाथ में लिए शपथ-पत्र को एक स्वर से पढ़ने के पश्चात् उसके नीचे अपना हस्ताक्षर कर जमा कराया। एसपी नवगछिया के निर्देश पर पुलिस जिला के सभी थाना परिसर में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को शराब नही पीने एवं शराबबंदी सफल बनाने में मुस्तैद रहने की शपथ दिलाई गई। मध निषेध दिवस नवगछिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमर विश्वास द्वारा दो दर्जन से अधिक पुलिस बलों ने शराब न पीने की शपथ ली,साथ ही सरकार की इस योजना को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।

Post a Comment

0 Comments