स्वर्ण व्यवसायी से रंगदारी मामले में आरोपित ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण:
नवगछिया : भवानीपुर ओपी क्षेत्र के मधुरापुर में स्वर्ण व्यवसायी से चार लाख रंगदारी मामले में बुधवार को आरोपित बिट्टू यादव ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। इस मामले में लगातार भवानीपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी के लिऐ छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की दबिश काम आयी है, यही कारण है कि चार लाख रंगदारी मामले में बिट्टू यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
Post a Comment
0 Comments