Bihar Breaking Live

छिनतई के इरादे से पांच की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली:

नवगछिया : बेखौफ अपराधियों का नवगछिया में हौसला बुलंद है। रविवार शाम पांच की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने नवगछिया में छिनतई के इरादे से बाबा विशुराउत के रेलवे ओवरब्रिज समीप एक युवक को गोली मार दी । युवक खरीक थाना क्षेत्र के दादपुर निवासी सुखदेव यादव का पुत्र छोटू यादव है। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों द्वारा अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया। इधर घटना की जानकारी परिजनों ने  नवगछिया थानाध्यक्ष को फोन पर दी लेकिन समय से पुलिस नही पहुंची। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गये। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी एसडीपीओ दिलीप कुमार को जानकारी दी , घटना की जानकारी मिलते अनुमंडल अस्पताल नवगछिया एसडीपीओ पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली , ततपश्चात परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचें। घटना की उन्होंने बारिकी से जांच की है। इधर गंभीर रूप से घायल छोटू यादव ने बताया दोपहर तीन बजे करीब दादपुर से अपाची बाईक के साथ नवगछिया जा रहे थे,रेलवे ओवरब्रिज के समीप दो बाईक पर पांच की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने बाईक रोक लिया और पैसा मांगा विरोध करने पर गाली देते गोली दाहिने कंधे में मार दी और हथियार लहराते अज्ञात अपराधी भाग निकलें। घटना को लेकर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा है घटना की जांच की जा रही है जल्द अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments