आरपीएफ के सोनपुर डिवीजन के कमांडेंट ले लिया आरपीएफ कार्यालय का जायजा:
नवगछिया : नवगछिया के आरपीएफ कार्यालय में सोनपुर डिवीजन के आरपीएफ कमांडेंट एस श्रीनिवासन ने कोविड-19 के बाद स्टेशनों पर बढ़ रहे भीड़ एवं रेल प्रशासन द्वारा किये गए व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा किया। इस मौके पर नवगछिया के आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दुबे एवं बिहपुर के इंस्पेक्टर के साथ पिछले कुछ माह में हुए घटनाओं पर विशेष तौर पर समीक्षा की। इस मौके पर कमांडेंट ने कहा कि हम लोगों ने अपने अपने क्षेत्र में मेरी सहेली कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सुरक्षा देने का एक पहल प्रारंभ किया है उन्होंने बताया कि इन दिनों स्पेशल ट्रेन कई चल रही हैं, जिसमें सिंगल महिलाएं को चलने में हो रही परेशानी को देखते हुए उसे चढ़ने वाले स्टेशन से लेकर उतरने वाले स्टेशन तक में आरपीएफ की महिला सब इंस्पेक्टर या कॉन्स्टेबल के माध्यम से विशेष सुरक्षा दिया जा रहा है। कमांडेंट ने बताया कि अपने कमांडेंट एरिया के तहत एक सौ कांस्टेबल की ट्रेनिंग के बाद नियुक्ति किया गया है। जिसे अलग-अलग पोस्ट पर पोस्टिंग कर दिया गया है। उसी के तहत हम लोगों ने यहां पर समीक्षा भी किया एवं बिहपुर आरपीएफ कार्यालय का निरीक्षण भी किया जहां पर उन्होंने सभी तरह की जानकारी वहां के इंस्पेक्टर से ली। इस मौके पर उन्होंने आरपीएफ इंस्पेक्टर व कांस्टेबलों को आदेश दिया कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी ट्रेनों में अवैध वेंडर ना चले। इस पर विशेष तौर पर निगरानी रखी जाय । किसी भी तरह की ट्रेन में अपराधी घटना को लेकर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
Post a Comment
0 Comments