Bihar Breaking Live

सामुदायिक भवन मदरौनी में मूल समस्या से कराया अवगत:

नवगछिया : मदरौनी पंचायत के सामुदायिक भवन में गुरुवार को ग्रामीणों ने पंचायत की समस्या को लेकर रंगरा प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से कहा कोसी विस्थापितों को घर बनाने के लिए जमीन मिले, मनरेगा योजना से रोजगार का अवसर मिले जिससे पंचायत के मजदूर पलायन रूके साथ ही इंदिरा आवास योजना एवं पंचायत के आंगनबाड़ी की स्थिति के बारे बताया गया। मौके पर रंगरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी , प्रखंड पंचायत पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी , बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बारिकी से ग्रामीणों की बातों को सुना। मुखिया अजीत सिंह ने पंचायत की स्थिति से अवगत कराते मैजूद पदाधिकारियों से समस्या को दूर करने की बात कहीं।

Post a Comment

0 Comments