नवगछिया बना नगर परिषद,विकास की नये आयाम की ओर नवगछिया:
नवगछिया : शनिवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में नये नगर निगम , नगर परिषद एवं नगर पंचायत पर बिहार सरकार ने मोहर लगाई है। सरकार ने नवगछिया नगर पंचायत को अपग्रेड कर नगर परिषद बनाया है ,जिससे शहरी क्षेत्र में खुशी की लहर है। शनिवार शाम गणिनाथ सेवा समीति के अध्यक्ष पंकज भारती, लायंस क्लब नवगछिया शाखा अध्यक्ष शिव पंसारी ,जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , भाजापा नेता मुकेश राणा, अखिलेश पांडेय, फैयाज राणा , केशव पांडेय ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते बताया नवगछिया नगर परिषद बनने से शहरी क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।
2011 के जनगणना के अनुसार नवगछिया शहरी क्षेत्र की जनसंख्या 49 हजार बताया जाता है, वर्तमान समय में विभागीय जानकारी मुताबिक नवगछिया की आबादी 70 हजार के करीब है। 18 वर्ष पूर्व यानि 2002 ई.में नवगछिया को नगर पंचायत का दर्जा मिला था। नगर पंचायत के गठन से पूर्व नवगछिया बाजार अधिसूचित क्षेत्र में शामिल है। नवगछिया नगर परिषद में पकरा, तेतरी व हरनाथचक पंचायत के हिस्से को जोड़ा गया है साथ ही शहरी क्षेत्र से जुड़ा क्षेत्र नगर परिषद का हिस्सा बन जाऐगा।
Post a Comment
0 Comments