अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल:
नवगछिया : सोमवार सुबह नवगछिया एन एच 31 पर अलग अलग सड़क दुर्घटना में चार गंभीर रूप से घायल हो गये। करीब दस बजे एन एच 31 एसपी आवास के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो के टक्कर से बाईक सवार सिपाही घनश्याम राय व मिथलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया , राहगीरों की मदद से अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया। इधर नवगछिया पुलिस लाईन में तैनात सिपाही भागवत महतो मंकदपुर चौक समीप सड़क हादसे का शिकार हो गये गंभीर स्थिति में अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहाँ उपचार किया गया। सुबह करीब छ: बजे रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी मेहन्द्र साह का पुत्र दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों द्वारा नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में उपचार करवाया ।
Post a Comment
0 Comments