Bihar Breaking Live

ब्रेकिंग नवगछिया - दियारा इलाके में गोली मार हत्या,प्रेम प्रसंग/जमीनी विवाद में हत्या , कई तरह की चर्चा:


नवगछिया : दियारा इलाके में वर्चस्व जमाने की होड़ में हत्या की घटनाऐं बढ़ी है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बारह सेट दियारा इलाके में मकई पटवन करने गये किसान करारी तिनटंगा निवासी स्व.नागो मंडल के पुत्र मुकेश मंडल(35) की गुरूवार देर शाम करीब आठ बजे गोली मार हत्या कर दी गई । हत्या की सूचना पर गोपालपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची , देर रात तक घटना की छानबीन में जुटी रही। इधर मृतक के परिजनों में जमीनी विवाद में हत्या की चर्चा हो रही थी। बताया जाता है किसान मुकेश मंडल गुरुवार को मकई पटवन करने बारह सीट दियारा गया था, जहाँ बेखौफ अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी। करीब पांच वर्ष पूर्व मृतक के पिता स्व नागो मंडल की भी जमीनी विवाद में हत्या हुई थी। देर रात तक स्थानीय पुलिस हत्या कारण की छानबीन में जुटी रही। इधर गांव में दबे दांत हत्या प्रेस प्रसंग की भी चर्चा है।

Post a Comment

0 Comments