Bihar Breaking Live

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन:

सुल्तानगंज: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भागलपुर के पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन का जन्म दिवस भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने पी आर ओ बॉबी  मिश्रा के आवास पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा नेतृत्व में में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर शहनाज हुसैन को जन्म दिवस की बधाई दी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया झा ने बताया कि सबसे कम उम्र के युवा कैबिनेट मंत्री होने का रिकार्ड उनके नाम है।इस दौरान प्रवक्ता सूरज मिश्रा,ऋषभ राज, आलोक  मिश्रा आदि युवा मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments