बड़ी खबर : बिहपुर आरटीपीएस में बिचौलियों का बोल बाला , जमकर हुआ हंगामा:
संवाददाता : बिहपुर प्रखंड परिसर से ग्राउंड रिपोर्ट विहान सिंह राजपूत
•जाति/आय/निवास को लेकर परेशान छात्रों ने किया हंगामा
•एसडीओ ने बिहपुर सीओ से मांगा स्पष्टीकरण
नवगछिया : बिहपुर प्रखंड परिसर के आरटीपीएस काउंटर पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ है। बिचौलियों के माध्यम से आवेदन लेने का आरोप लगाते हुए सोमवार को काउंटर पर पहुंचे परेशान छात्रों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक बिहपुर प्रखंड में अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
आरटीपीएस काउंटर बिहपुर पहुंचे छात्रों का कहना है 10 - 15 किलोमीटर दूर से रोजाना बिहपुर प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं। घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। वहीं बिचौलियों के माध्यम से कुछ लोग काउंटर के पीछे से रुपये लेकर आवेदन जमा करा लेते हैं। काउंटर पर तैनात कर्मियों का व्यवहार भी ठीक नहीं है। कई बार आवेदन अधूरा व सर्वर डाउन होने की बात कहकर कर्मी लौटा देते हैं।
*प्रखंड परिसर में बिचौलियों का जमावड़ा:*
बिहपुर प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर जाति/आय/निवास के लिए पहुंच रहे लोगों को दलालों का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रतिदिन सुबह से लाइन में लगने के बाद काउंटर पर कई अड़चन लगाकर उनके आवेदन लौटा दिये जा रहे व सर्वर डाउन होने की बात कही जाती हैं। आरटीपीएस काउंटर के अधिकारी भी शिकायत सुनने को तैयार नहीं होते हैं। आरटीपीएस काउंटर के इर्द गिर्द बिचौलियों का जमावड़ा बना रहता है, बिचौलियों द्वारा आवेदकों से 50 रूपये से 500 रूपये लेने की बात सामने आई है।
*मामले को लेकर कहते है एसडीओ:*
आरटीपीएस काउंटर पर हंगामा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ई.अखिलेश कुमार ने कहा उपरोक्त मामले को लेकर बिहपुर सीओ से जानकारी मांगी गई है , सर्वर डाउन व नये सॉफ्टवेयर के कारण परेशानी आ रही है , जल्द इसे दूर करने के निर्देश दिये गये है। आरटीपीएस काउंटर के आस-पास बिचौलियों का मामला प्रकाश में आया है जल्द इन पर कारवाई की जायेगी ।
Post a Comment
0 Comments