Bihar Breaking Live

कटिहार - बरौनी रेलखंड पर अज्ञात शव बरामद:

नवगछिया : कटिहार - बरौनी रेलखंड के कटरिया रेल स्टेशन समीप एक क्षत विक्षत स्थिति में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने शव देखा, शव मिलने की सूचना पर पहुंची रेल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। अज्ञात युवक के शव की उम्र करीब 35 बताई जा रही है। अज्ञात मृत युवक ब्लू रंग का शर्ट व काले रंग का जाइकैट पहना हुआ है , जिसकी पहचान अब तक नही हो पायी है। शुक्रवार शाम रेल पुलिस द्वारा अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई ।

Post a Comment

0 Comments