Bihar Breaking Live

तेज ट्रक के धक्के से महिला की मौत:

नवगछिया: शनिवार दोपहर एन एच 31 एसपी आवास के समीप तेज ट्रक के धक्के से एक महिला की मौत हो गई, स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया जहाँ महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान खरीक के बगरी गांव निवासी सत्तो यादव की पत्नी कुंती देवी (43) के रूप में हुई । मृतका के परिजनों ने बताया गेंहू पटवन के लिऐ बैंक से पैसा निकासी करने मृतक महिला कुंती देवी नवगछिया दोपहर आयी थी। पैसा निकासी कर लौटने के क्रम में एसपी आवास के समीप एन एच 31 पर मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। शनिवार शाम अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments