Bihar Breaking Live

जान मारने की नीयत से की गई गोलीबारी:

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी कैलाश सिंह के ऊपर जान मारने की नियत से गोलीबारी की गई। जिसकी प्राथमिकी आदर्श थाना नवगछिया में दर्ज की गई हैं। पीड़ित कैलाश सिंह के बयान पर दर्ज की गई हैं। जिसमें गांव के ही राहुल राय, मुकेश सिंह, रामलखन सिंह को नामजद एवं दस अज्ञात को आरोपित बनाया हैं। कैलाश सिंह ने पुलिस को बताया कि पुराने विवाद को लेकर गुरूवार की देर रात सड़क पर से अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। रायफल एवं बंदुक से गोली फायर किया गया। 
घर का दरवाजा व खिड़की बंद कर अपनी व अपने परिवार की जान बचाया। घटना की सूचना मोबाइल से नवगछिया थाना की पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके पर से पहुंच कर घटनास्थल पर से आठ खोखा बरामद किया। जिसमें दो बंदुक एवं छह खोखा रायफल का हैं। दो दर्जन से अधिक गोली फायर किया गया। नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार पहुंच कर पीड़ित परिवार से पूछताछ किया। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है

Post a Comment

0 Comments